Saturday, 1 May 2010

क्या ख़िताब पर कब्ज़ा कर पाएगी टीम इंडिया
क्रिकेट के नवीनतम संस्करण का खिताबी विश्व युद्ध केरेबियाई देश में शुरू हो चुका है। भारत को इस बार दक्षिण अफ्रीका और नयी टीम अफगानिस्तान के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। टीम को अपना पहला मुकाबला शनिवार को सेंट लूसिया में पहली बार खेल रही अफगानिस्तान के साथ खेलना है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो भारत को इस मुकाबले को जीतने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। लेकिन फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं वाला खेल है और इसमें ऊट किसी भी करवट बेठ सकता है।
`अब यहाँ प्रश्न यह उठता है की क्या भारत एक बार फिर २००७ की तरह ख़िताब पर कब्ज़ा कर पायेगा या गत संस्करण की तरह टीम इंडिया ओंधे मुह गिर जायेगी। वैसे टीम को पहला दौर पार करने में कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए। मगर भारतीय एकादश की अग्नि परीक्षा सुपर ८ में ही होगी जबकि टीम को ख़िताब की प्रबल दावेदार टीमो से दो दो हाथ होना होगा।
वैसे भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी ख़िताब के प्रबल दावेदार है वही साउथ अफ्रीका अगर दुर्भाग्यशाली नहीं रही तो यह एकादश भी अपना पूरा जोर लगाएगी और तो और वेस्ट इंडीज को भी घरेलु परिस्थितियों का लाभ मिलना तय है।

कहने का तात्पर्य केवल इतना ही है की भारत के लिए ख़िताब पर कब्ज़ा करना इतना आसान नहीं होगा और निसंदेह हर मेच बेहद करीबी होगा । वैसे आई पी एल की लम्बी पारी खेलने के बार भारतीय खिलाडी कितने फिट होंगे यह तो समय ही बताएगा लेकिन ख़िताब पर कब्ज़ा करने की लिए भारत को पूरी टीम भावना के साथ खेलना होगा और खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

No comments:

Post a Comment